फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ससुराल जाने की कहकर घर से निकले युवक का मिला शव

Sat, 02 Nov 2024 04:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। थाना क्षेत्र के अलीगंज-दरियावगंज रोड पर पुलिया के नीचे एक युवक का शव शनिवार सुबह पड़ा मिला। युवक अपने घर से ससुराल जाने की कहकर निकला था।
विज्ञापन

चचेरे भाई राजकुमार ने बताया कि अखिलेश (40) कि भाई का शव पुलिया के नीचे पड़े होने की सूचना जैसे हम लोगों को मिली। मौके पर पहुंचकर देखा तो उनके चेहरे पर चोट लगी हुई थी। बताया कि अखिलेश शुक्रवार को पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए ससुराल गांव मझोला जिला फर्रुखाबाद जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन काफी देर बाद भी वहां नहीं पहुंचे। इसके बाद उनको तलाशने का प्रयास किया लेकिन पता नहीं लग सका। शनिवार सुबह शव पड़ा होने की सूचना मिली। बताया कि अखिलेश पर तीन पुत्र दो माह की एक पुत्री है। शराब को लेकर पत्नी से अनबन चल रही थी जिसकी वजह से पत्नी मायके में रह रही थी।
थाना प्रभारी रुपेश वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। मृतक के भाई कप्तान ने तहरीर दी है। परिजन के अनुसार मृतक अखिलेश शराब पीने का आदी था और देर शाम को लोगों ने शराब के नशे में पुलिया पर बैठे हुए देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें