फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सिलिंडर में लगी आग घर में फैली, परिवार बचा

Sat, 02 Nov 2024 04:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर निबरुआ में शुक्रवार रात खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। इस आग ने घर को अपनी चपेट में ले लिया और काफी सामान जल गया। आग की लपटों में घिरे परिवार ने बाहर की ओर भागकर जन बचाई।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 9 बजे पत्नी गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसी समय अचानक सिलिंडर में आग लग गई। जिससे घर में रखा सामान जलने लगा। परिवारीजन ने बाहर भागकर जान बचाई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए और मशक्कत कर आग बुझा दी। अधिकांश सामान यहां तक कि आटा भी जलकर राख हो गया। परिवार के लिए रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें