सोमवार सुबह थाना बागवाला पुलिस ने फोन कॉल के माध्यम से शव मिलने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और शव की पहचान अंकित के रूप में की। चाचा ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि अगर दुर्घटना हुई होती तो शरीर पर चोटें लगतीं, मगर ऐसा नहीं है। अंकित की नाक पर चोट का निशान। ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने प्रहार कर हत्या की है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।
11 माह पहले ही हुई थी शादी
सर्वेश कुमार ने बताया कि अंकित घर में सबसे बड़ी संतान था। उसकी मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते हुए कह रहीं हैं कि अब राखी किसके हाथ में बांधेंगी और किसके माथे पर दूज का तिलक लगाएंगी। दूसरी ओर पत्नी कल्पना भी रो-रोकर बेसुध हो रही है। 11 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। चाचा ने बताया कि शाम को अंकित के किसी दोस्त ने फोन किया, तो कल्पना ने उसके बारे में पूछा। यह सुनकर वह युवक भड़क गया और कल्पना को फोन कॉल पर ही गालियां दीं।
ये भी पढ़ें-
UP: अब विश्व स्तर पर चमकेगी आगरा की पच्चीकारी कला, जीआई टैग मिला... व्यापार और रोजगार बढ़ेगा