फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर में मिला छात्रा का शव, पिता बोला- हमारे सामने कमरे से भागकर निकला गांव का लड़का, आए दिन करता था परेशान

Thu, 23 May 2024 09:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में छात्रा का शव घर में मिला। पिता ने कहा कि हमारे सामने कमरे से भागकर गांव का लड़का निकला। वह आए दिन परेशान करता था। 
विज्ञापन
Girl Student - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में छात्रा का शव घर के कमरे में पड़ा मिला। घरवालों ने देखा तो रोना-बिलखना शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मामले की जांच कर रही है। मृतका के पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


घटना बागवाला थाना क्षेत्र की है। मृतका के पिता ने बताया कि बुधवार रात लगभग 9:30 बजे बेटे के साथ छत पर सो रहा था। 15 वर्षीय बेटी नीचे वाले कमरे में सो रही थी। उसी समय पड़ोस के एक युवक ने आवाज़ लगाई। कहा कि नीचे आओ। जब पिता नीचे उतरा तो देखा गांव का ही राजकुमार बेटी के कमरे से निकलकर भागा। यह देखकर मैंने उसका पीछा किया, लेकिन वह बचकर भाग निकला। वापस आकर बेटी के कमरे में गया तो देखा उसका शव जमीन पर पड़ा था। नाक से खून बह रहा था।

इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी संजय राघव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु की वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कई दिनों से कर रहा था परेशान

किशोरी के परिजन ने बताया गांव का रहने वाला राजकुमार पिछले कई दिनों से बेटी को परेशान कर रहा था। इसको लेकर कई बार मैंने उसको टोका भी था। लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें