फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बहन के घर जा रहे भाई का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या का आरोप

Mon, 17 Jun 2024 06:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की रात एक युवक का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। उसकी शिनाख्त सकीट थाना क्षेत्र के गांव नगला धनू निवासी हरिओम के रूप में हुई। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव नगला धनू निवासी समर सिंह ने बताया उसका 22 वर्षीय छोटा भाई हरिओम दिल्ली में नौकरी करता था। करीब एक माह पूर्व दिल्ली से वापस आया था। 15 दिन पूर्व उसने एक नई बाइक खरीदी। वह 14 जून को अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव सरानी में रहने वाली बहन वैजयंती के यहां जाने के लिए बाइक से निकला। इस दौरान कहीं अन्य रिश्तेदारी में चला गया। रविवार की रात सूचना मिली कि उसका शव सरानी गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर एक पेड़ पर लटका है।
मामले की जानकारी पर बहनोई सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त की। बताया कि फंदे पर शव लटके होने की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से जानकारी ली। बताया कि भाई की बाइक वहीं घटनास्थल पर मिली। समर सिंह ने हत्या का आरोप लगाया है। बताया जिस पेड़ पर उसके भाई का शव लटका मिला, वो छोटा है। उस पर फंदा लग ही नहीं सकता है। हरिओम की मौत से परिजन शोक में डूब गए। थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य का कहना है कि युवक शराब का आदी था, पूरी जमीन बेच दी। उसने आत्महत्या की है। हत्या के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें