फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सीढि़यों पर पड़ा मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Mon, 02 Sep 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला बाबूगंज में सोमवार सुबह मुमताज मार्केट की सीढि़यों पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने पुलिस व परिजन को सूचना दी। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मुगल होटल के पीछे बाबूगंज मोहल्ले में रहे वाले गोपाल ने बताया कि भाई नीरज (45) कबाड़ आदि बीनते थे। रविवार सुबह घर से निकले, रात लगभग 11 बजे तक देखे गए, लेकिन घर नहीं आए। सोमवार सुबह मुमताज मार्केट में एक व्यक्ति बिजली सही करने छत पर गया। वहां देखा कि सीढि़यों में खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि शव मेरे बड़े भाई नीरज का था। लोगों ने आकर घर जानकारी दी तो हम लोग वहां पहुंचे।
गोपाल ने बताया कि भाई नीरज के शव की हालत देखकर आशंका है कि उनकी हत्या की गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेंगे। वहीं, कोतवाली नगर प्रभारी राजेश चौहान ने बताया कि मृतक नशा करते थे और कूड़ा-कबाड़ा बीनते थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें