फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर हाईवे जाम

Fri, 29 Jan 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में रेलवे फाटक टूटने और मेंटीनेंस होने के कारण गुरुवार रात से लगे जाम शुुक्रवार तक रहा। अतिक्रमण अभियान चलने और हाईवे के किनारे खड़े बेतरतीब वाहनों के कारण शुक्रवार को नगर में हाईवे पर दिनभर जाम लगा रहा। शॉर्टकट के चक्कर में दुपहिया वाहन गलियाें से गुजरे तो वहां भी जाम लग गया। नगर के लोग दिन भर जाम में फंसे रहे।  हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर रेलवे फाटक है। गुरुवार रात दो बजे किसी वाहन के फंसने से रेलवे फाटक टूट गया। इसके चलते गुरुवार रात से शुक्रवार दो बजे तक फाटक के दोनों ओर जाम लगा रहा। रेलवे के इंजीनियर्स फाटक संभालते रहे और वाहन खड़े रहे। सिकंदराराऊ में जाम लगने की सूचना मिलते ही हाईवे पर दौड़ रहे वाहन जहां के तहां ठहर गए। आलम यह था कि एटा शहर के अंदर से आउट एरिया में हाईवे किनारे ट्रकों का जमावड़ा दिखाई दिया।
विज्ञापन

हाईवे किनारे खड़े ट्रक, हाईवे कनारे चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के कारण शुक्रवार को नगर क्षेत्र में दिन भर हाईवे जाम लगा रहा। आलम यह था कि जब शुक्रवार को दुपहिया वाहनों ने गलियों से निकलने की कोशिश की तो वहां भी जाम लग गया। इसके चलते शुक्रवार को रोडवेज से लेकर शिकोहाबाद मोड़ तक पहुंचने में राहगीरों को तीन किमी एरिया पार करने में दो घंटे लग गए। ट्रैफिक और कोतवाली पुलिस तब सक्रिय हुई, तब हाईवे पर पैदल निकलने के लिए जगह नहीं बची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें