फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भेड़िए के जैसे बेटी को नोंचा, खरोंचे दे गईं गवाही

Mon, 12 Feb 2024 04:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद 7 साल की बेटी के साथ युवक ने भेड़िए की तरह हैवानियत की। बच्ची के शरीर पर आए खरोंच के निशान व अन्य चोटों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है।
विज्ञापन

सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के निजी अंगों पर गहरी चोट आई है। जबकि गले, शरीर के ऊपरी हिस्से पर खरोंच के भी निशान हैं। इससे साफ जाहिर है कि बच्ची ने आरोपी से बचने के लिए संघर्ष जरूर किया, लेकिन हमलावर बच्ची पर भारी पड़ा और उसके साथ जघन्य वारदात की गई। शरीर पर आईं चोटें गवाही दे रही हैं कि उसके साथ हैवानियत की गई है।
बताया कि स्वॉट टीम और कोतवाली देहात की टीम ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। जघन्य अपराध में देरी होने पर खुलासा होने में मुश्किलें हो जाती हैं। बता दें कि शनिवार की दोपहर बच्ची को खेत में ले जाकर गांव के जवाहर शर्मा ने दुष्कर्म किया। बाद में गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद भागने की फिराक में था। तभी आगरा रोड पर नगला जसराम से उसको गिरफ्तार कर पूरी वारदात से पर्दा उठाने में पुलिस कामयाब रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें