दाल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। अरहर की दाल में 40 रुपये किलो तक की कमी आई है।
आसमान छूती कीमतों ने थाली से दाल को गायब कर दिया। बढ़ती कीमतों को देखते हुए दालों के आयात के साथ ही नई फसल के बाजार में आने का असर कीमतों पर साफ नजर आ रहा है। हाय तौबा मचाने वाली अरहर की दाल की कीमतों में सबसे अधिक गिरावट आई है। इस दाल की कीमत 40 रुपये किलो तक गिर चुकी है। जब कि उर्द की दाल 20 रुपये किलो तक कम हुई है। इसके अलावा मूंग व मटर की दाल की कीमतों में भी 10 रुपये किलो तक की गिरावट दर्ज की गई है। मसूर एवं चने की दाल में अभी गिरावट नहीं आई है। इसकी कीमतें स्थिर चल रहीं हैं। इन दालों की कीमतों में भी आने वाले समय में गिरावट की संभावना कारोबारी जता रहे हैं।
अभी और गिरेंगी कीमतें
कासगंज। बाजार में नया उर्द और मूंग आ चुकी है। थोक मंडी में इनके भाव काफी कम हैं। उर्द और मूंग के 40 रुपये किलो तक है। अभी बाजार में इसकी और फसल आनी है। नई अरहर और चना भी बाजार में कुछ दिनों बाद आने वाला है। जिससे कीमतें और गिर सकती हैं।
दाल वर्तमान कीमत एक सप्ताह पूर्व कीमत
अरहर 120 160
उर्द काली 120 140
उर्द धुली 140 160
मूंग 80 90
मूंग धुली 100 110
मटर 40 50
दाल की कीमतों में काफी गिरावट आ चुकी है। जिससे लोग फिर से इनको खरीदने लगे हैं
- सोनू कारोबारी