जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राघव ने कहा कि किसानों को जो मुआवजे के चेक प्रदान किए जा रहे हैं उनमें से कुछ के भुगतान नहीं हो रहे हैं। वहीं प्रशासन ने अब मुआवजों के चेकों का वितरण भी बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित सभी किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बजट न होने के कारण किसानों को चेकों का वितरण नहंी किया जा रहा है।
तहसीलदार के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान विलेश सिंह उपाध्यक्ष, सत्यभान सिंह, सुरेश सिंह, जयपाल सिंह, रामनरेश वर्मा, प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, सुदेश सिंह, सुखपाल सिंह, राकेश कुमार, जसवंत सिंह, सत्यभान सिंह मौजूद रहे।