फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: साइटो लैब का हुआ शुभारंभ, हर प्रकार की गांठ का हो सकेगा इलाज

Tue, 06 May 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को साइटो पैथोलॉजी लैब का शुभारंभ हुआ। अब हर प्रकार की गांठ का इलाज यहां संभव हो पाएगा। इस लैब में शरीर के अंदर बनने वाली हर प्रकार की गांठ की जांच इंजेक्शन के माध्यम से की जा सकेगी। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे स्वास्थ्य सेवा में सुधार होगा और लोगों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भूतल पर साइटो लैब का शुभारंभ किया गया है। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने बताया कि धीमे-धीमे यहां सभी प्रकार की जांचों की व्यवस्था की जा रही है। इससे कि मरीजों को किसी भी प्रकार की जांच के लिए बाहर न जाना पड़े। इसी क्रम में मंगलवार को ओपीडी में साइटो परीक्षण प्रयोगशाला की शुरूआत की गई है।
उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा परीक्षण है जिसके तहत सुई की मदद से शरीर के अंदर से एक छोटा ऊतक का नमूना लेकर गांठ की गंभीरता के बारे में परीक्षण किया जाता है। इससे पता लग सके कि गांठ कैंसर जैसी किसी बड़ी बीमारी का लक्षण तो नहीं है। इसके साथ ही रक्त या मज्जा का भी नमूना इसी के माध्यम से लिया जाता है। इस जांच के माध्यम से रक्त, ऊतक या अस्थि मज्जा में मौजूद कोशिकाओं की पहचान व गिनती करने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें