फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लिंक न कोई ओटीपी...फिर भी खाते से निकल गई रकम, ड्यूटी दे रहे दरोगा के उड़ गए होश; जानें पूरा मामला

Wed, 24 Sep 2025 07:04 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

ड्यूटी पर तैनात दरोगा को साइबर ठगों ने निशाना बना लिया। दो बार में कुल मिलाकर 88001 रुपये खाते से निकाल लिए। खाते से रुपये निकलने के मैसेज जैसे ही दरोगा के मोबाइल पर आए तो उनके होश उड़ गए।  
विज्ञापन
Cyber crime - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठग किसी को भी शिकार बनाने में नहीं चूक रहे। थाना बागवाला में तैनात एक उपनिरीक्षक के खाते से 88001 रुपये की ठगी कर ली गई। रुपये कटने के बाद जब मैसेज आया तब उपनिरीक्षक को पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं।
विज्ञापन


थाना बागवाला में तैनात उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह मूल रूप से गांव निलौहा थाना मवाना जिला मेरठ के रहने वाले हैं। इसी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर उन्होंने बताया कि 6 सितंबर को वह ड्यूटी पर थे। 
 
विज्ञापन

उसी समय मोबाइल पर लगातार दो मैसेज आए। इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से दो बार में कुल मिलाकर 88001 रुपये खाते से निकाले जाने की सूचना थी। यह देखकर तत्काल 1930 पर कॉल की और साइबर फ्राॅड शिकायत पोर्टल पर दर्ज कराई।

इसके बाद बैंक की ओर से भी कार्रवाई की गई है। अब बैंक खाते का स्टेटमेंट निकलवाने के बाद ही पता लग सकेगा कि रकम चली गई या बच गई। हरेंद्र के अनुसार न तो उनके पास कोई ओटीपी आया और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया। फिर भी खाते से 88001 रुपये की ठगी हो गई।

ये भी पढ़ें-UP: बड़े भाई ने किया ऐसा सलूक...सह नहीं सका वो, फंदे पर लटकी मिली लाश; परिवार में मचा कोहराम

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें