फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आम के बाग में हो रहा पेड़ों का कटान

Sat, 21 Feb 2026 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मारहरा-मिरहची क्षेत्र में अनेक आम के बाग हैं। लंबे समय से कटान होने से कई आम के बागों का अस्तित्व मिट चुका है। पिवारी चौकी के पास आग के बाग में पेड़ों का कटान हो रहा है, हैरत की बात यह है कि पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है।
विज्ञापन


लकड़ी माफिया के सक्रिय होने से मारहरा क्षेत्र के अनेक आग के बाग अपना अस्तित्व खो चुके हैं। करीब आठ माह पहले मिरहची कस्बे में शिकायत के बाद आम के बाग में हो रहे कटान को रोका जा सका था। फलदार पेड़ों के कटान से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। पर्यावरण सरंक्षण पर सरकार का पूरा फोकस होने पर भी बागों में पेडों का कटान होने पर लोग अचरज में हैं। पेड़ों के कटान का भी ठेका किया जाता है। कटाने करने वाले लोग अधिकतम दो दिन में बाग का नामोनिशान मिटा देते हैं। बड़ी संख्या में मजदर लगाकर पेड़ काटे जाते हैं, उनको साथ के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर वहां से हटा दिया जाता है। इसके बाद बुलडोजर से गड्ढों को भर दिया जाता है और बाकी कचरे को वाहनों में लादकर ईंट भट्टों पर सप्लाई कर दिया जाता है। वन विभाग और पुलिस में शिकायत करने पर भी जांच का हवाला देकर मामला शांत कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें