फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: यादव जी की लव स्टोरी पर रोक लगाने की मांग

Sat, 21 Feb 2026 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के विरोध में एसडीएम भावना विमल को ज्ञापन सौंपते यादव समाज के लोग। सं
विज्ञापन
जलेसर। हिंदी फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों का पारा चढ़ गया है। गुस्साए लोगों ने शनिवार को तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम भावना विमल को सौंपा है। इसमें फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


यादव समाज के लोगों का आरोप है उनके इतिहास को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी जाति या वर्ग की गरिमा को ठेस पहुंचाना कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव ने कहा उनके समाज की छवि को खराब करने वाले फिल्म निर्माता पर कार्रवाई होनी चाहिए। सतेंद्र यादव, अवनीश यादव ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक न लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एसडीएम भावना विमल ने प्रदर्शनकारी यादव समाज के लोगों को शांत करते हुए उनकी आवाज को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में अनिल यादव, विकास यादव, पवन यादव, सुनील यादव, लोकेश यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें