फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में घुसा बंबा का पानी

Sat, 11 Jul 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बंबा का कटान होने के चलते गांव फगनौल में खेतों में पानी घुस आया। इसके चलते किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। सिंचाई विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। किसानों में आक्रोश है। और जिलाधिकारी से मुआवजा तथा संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विकास खंड जैथरा स्थित सैमलपुर से बंबा कई गांवों से होते हुए जा रहा है। रात्रि में अचानक बंबा का कटान हो गया। बंबा से निकला पानी गांव फगनौल स्थित खेतों में घुस गया। अत्यधिक कटान होने े कारण किसानों की फसलें पानी में डूब गई। शनिवार सुबह जब किसान अपने-अपने खेतों पर पहुंचे,तो देखा कि उनकी फसल पानी में डूबी हुई। तत्काल सिंचाई विभाग के कर्मियों का अवगत कराया । मगर सूचना देने के बाद भी कोई कर्मी नहीं पहुंचा।
किसान ब्रह्रमानंद, देवकी नंदन, बृजनंदन ने बताया कि खेतों में किसानों ने मक्का, मूंग, उड़द की फसल की थी जो पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। रघुनंदन, रामसेवक, मुन्नालाल आदि ने बताया कि किसानों की करीब सैकड़ों बीघा फसल पानी के चलते बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें