फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतगुरु नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चानण होया...

विज्ञापन
प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में धूमधाम से शोभायात्रा निकालते पंजाबी समाज के लोग - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। श्री गुरुनानक देव का 550वां प्रकाशोत्सव पर्व गुरुद्वारा ठंडी सड़क पर गुरुनानक नाम लेवा संगत ने बड़ी धूमधाम से मनाया। सुबह से ही गुरु की संगत का गुरुद्वारा साहिब में आना प्रारंभ हो गया था, जहां कीर्तन के उपरांत श्रीपाठ साहिब की समाप्ति हुई। साध-संगत द्वारा श्री निशान साहब की सेवा की गई। निशान साहब की सेवा के बाद गुरुद्वारा साहिब के हजूरी ज्ञानी द्वारा विशेष दीवान प्रारंभ हुआ। जिसमें गुरु की वाणी से आरंभ हुआ। आरती व कीर्तन दीवान पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

सतगुरु नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चानण होया... कीर्तन सभी धर्म प्रेमियों ने साथ-साथ दोहराया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर प्रसाद वितरण किया गया। शाम को दीपमाला व आरती शबद-कीर्तन का आयोजन हुआ। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष गुरुबचन सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अध्यक्ष गुरुबचन सिंह, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, सचिव गुरुदीप सिंह, सीतलदास, गुरमीत, परमजीत, अमरजीत, अशोक सिंह, त्रिलोचन सिंह, चरनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें