फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरोड के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग

Sat, 09 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को चकरोड निकाले जाने के मामले में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग तक हो गई। झगड़े में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

ग्राम पैसोई में नेकराम व भंवरपाल के खेत एक दूसरे के खेतों से लगे हुए हैं। खेतों में होकर चकरोड निकाली जा रही थी। चकरोड निकालने पर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। विवाद बढ़ा तो लाठी डंडे निकले। देखते ही देखते बात फायरिंग तक जा पहुंची। दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। एक पक्ष से नेकराम की पुत्री ममता (15) के पेट में गोली लगी। उसकी मां रामादेवी (70) चेहरे पर गोली के छर्रें लगे। वहीं रहीस, अनूप, सीताराम भी मारपीट में घायल हो गए। दूसरे पक्ष से भंवरपाल की मां रुक्मा देवी (65) के भी पेट में गोली लगी है। वहीं जयनारायण लाठी लगने से घायल हो गए। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें