फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरएस निरीक्षण के एक पखवाड़े में हो सकेगा ट्रेनों का संचालन

Sun, 31 May 2015 09:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने इज्जत नगर के डीआरएम चंद्रमोहन जिंदल के साथ जंक्शन का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं को उपलब्ध कराने में कोताही न बरतने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान ही उन्होंने अमर उजाला के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन


कासगंज-बरेली रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन 1 और 2 जून के सीआरएस निरीक्षण के बाद एक पखवाड़े में शुरू करने की संभावना जताई। उन्होंने बताया कि सीआरएस निरीक्षण दो चरण में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में बरेली से वितरोई तक, दूसरे चरण में वितरोई से कासगंज तक निरीक्षण होगा। बताया कि सीआरएस निरीक्षण की रिपोर्ट मिलने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। अब यात्रियों को अधिक प्रतीक्षा नहीं करनी होगी। यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए रेलवे प्रयासरत है। सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

महाप्रबंधक ने यात्री प्रतीक्षालय, रेलवे प्लेटफार्म, टिकट घर, स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य, सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। प्रबंधक ने बताया कि पिछली बार के निरीक्षण की अपेक्षा इस बार व्यवस्थाओं में सुधार देखा गया। व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान पुलिस सतर्क नजर आई। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में हड़कंप देखा गया। इस मौके पर आरपीएफ कमांडेंट एसकेएस राठौर, सीनियर डीएन अजय वार्ष्णेय, सीनियर डीएन-2 गौरव गुप्ता, सीनियर डीसीएम नीलमा सिंह, एईएन मानसी मित्तल, स्टेशन अधीक्षक वीके श्रीवास्तव, मुख्य चल टिकट निरीक्षक अजय कुमार सिंह, सतीश चंद्रपाल, आरपीएफ उपनिरीक्षक सुदर्शन थापा सहित अन्य रेलवे के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



खबर में फोटो भी है।


रिपोर्ट एवं संपादन- अजय झंवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें