फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तलाक बिना सीआरपीएफ जवान ने कर ली दूसरी शादी

Sun, 07 Dec 2025 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मोहल्ला शांतिनगर निवासी महिला ने कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि सीआरपीएफ जवान पति ने उसे तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन

मोहल्ला शांतिनगर निवासी रिंकी ने बताया कि 27 नवंबर 2013 को सीआरपीएफ जवान संदीप कुमार निवासी गांव गहलव थाना हथीन जिला पलवल हरियाणा के साथ विवाह हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पति और ससुरालीजन नापसंद करने लगे और संदीप की दूसरी शादी कराने की धमकी देते थे। पति बहुत समय तक छुट्टी नहीं आता था। ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। रिंकी का आरोप है कि सास ने गोली खिलाकर तीन माह का गर्भपात कराया था। दूसरी बार 6 माह का गर्भ था तो पति ने पेट में लात मार दी। इसके कारण वह भी खराब हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुर ओमप्रकाश, सास शारदा देवी, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी गहलव, सुधा व राकेश निवासी मोहल्ला तिवारियान थाना व कस्बा अवागढ़ ने मिलकर पति संदीप की शादी मार्च 2019 को विनय उर्फ टीटू व शकुंतला देवी निवासी मोहल्ला विजय नगर गली नंबर-4 थाना गोविंदपुरी जिला गाजियाबाद की बेटी नेहा के साथ करा दी। इन लोगों ने धोखाधड़ी की है, इसलिए इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें