फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के बाद उमड़ी भीड़, बस में सीटों को लेकर मारामारी

विज्ञापन
रोडवेज बस में चढ़ने के लिए लोगों के बीच होती मारामारी । संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। होली के बाद लोगों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को सुबह से ही रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सीट को लेकर मारामारी हो गई। भीड़ के बीच जूझते हुए तमाम लोगों ने खिड़कियों से बसों के अंदर प्रवेश किया। शुक्रवार को होली का त्योहार था। बड़ी संख्या में दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों व जिलों में कार्य कर रहे लोग अपने घरों को आए थे।
विज्ञापन

रविवार से उनके लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। यूं तो परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए उचित इंतजाम करने का दावा करता रहा है, लेकिन रविवार को इन दावों की हवा निकलती दिखाई दी। यात्रियों के मुकाबले बसें बेहद कम थीं। जिसके चलते यात्री बस स्टैंड और बाहर सड़क पर बसों के इंतजार में शाम तक भटकते नजर आए।
दिल्ली भेजी जा रहीं 60 बसें
दिल्ली रूट पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए डिपो से 60 बसों को दिल्ली मार्ग पर भेजा जा रहा है। रविवार दोपहर तक तीस बसें दिल्ली मार्ग पर जा चुकी थीं। जबकि बड़ी संख्या में यात्री बसों के लिए भटक रहे थे। दोपहर के समय यात्रियों की भीड़ कुछ कम हुई। वहीं शाम होते ही फिर यात्रियों का दबाव बन गया।
विज्ञापन

अन्य मार्गों का भी यही हाल
दिल्ली के अलावा कानपुर, मैनपुरी, इटावा, हरदोई, बदायूं, बरेली आदि स्थानों पर जाने वाले यात्री भी बसों के लिए भटकते नजर आए। वहीं कुछ बसें बाईपास से होकर निकलती रहीं। जिसके चलते शहर के अंदर रोडवेज बस स्टैंड पर यात्री बसों का इंतजार करते रह गए। बस स्टैंड पर भीड़ का आलम ऐसा था कि जैसे ही कोई बस आती तो लोग बस के पीछे दौड़ पड़ते। परिचालक बस भरी होने का हवाला देते हुए गेट भी नहीं खोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें