फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 11 Jul 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शादी समारोह में बैंड की गाड़ी (ठेल) चलाने वाले युवक की दो लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पैनल वीडियोग्राफी के तहत हुए पोस्टमार्टम में युवक की मौत मारपीट के दौरान फेफड़े फटने से होना बताया गया है। 
विज्ञापन

जैथरा के मोहल्ला नेहरूनगर निवासी नीतू (25) पुत्र भूरे लाल शादी समारोह में बग्गी चलाने का काम करता था। रविवार को वह गांव रशीदपुर में हो रही शादी समारोह के बैंड की बग्गी लेकर गया था। बताते है कि शादी समारोह के दौरान युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे चाचा सरमन सिंह ने भतीजे की हत्या का बैंड मालिक, बग्गी मालिक पर लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने को लेकर थानाध्यक्ष कैलाश दुबे को प्रार्थनापत्र दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के आरोप के बाद पुलिस ने भी स्वास्थ्य विभाग से पैनल, वीडियोग्राफी के तहत पोस्टमार्टम कराने की बात कही। नीतू का पोस्टमार्टम दो चिकित्सीय पैनल, वीडियोग्राफी के तहत कराया गया। देरशाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत मारपीट के दौरान फेफड़े फटने से होना बताया गया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

----
दो बच्चों से उठा पिता का साया
जैथरा। बताते है कि मृतक के दो बच्चें है। पिता की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। वही अन्य परिवारीजनों का भी रो-रोकर बुरा हो गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें