फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मारी गोली, अलीगढ़ रेफर

Sun, 05 Feb 2017 12:01 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
firing
विज्ञापन
ग्राम गत ग्राम बरा में शौच को गए युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। उसे गंभीर स्थिति में अलीगढ़ रेफर किया गया है। मामले की रिपोर्ट चार नामजदों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह छह बजे संजय (27) पुत्र किताब सिंह निवासी ग्राम शौच के लिए खेतों पर गया हुआ था। गांव के ही सतीश, अवनीश, अलवर एवं संजीव ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जब उसे चीखने चिल्लाना शुरू किया तो आरोपियों ने उस पर फायर कर दिया। गोली उसके हाथ में लगी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। फायर करने के बाद आरोपी फरार हो गए। मामले की जानकारी होने पर परिवारीजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। चारों नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले को पुलिस ने दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें