फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पीट-पीटकर हत्या

Wed, 23 Mar 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
हत्या का विरोध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ससुराल आए एक युवक की उसके साथी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंककर भाग गए। बुधवार सुबह लोगों ने शव को देख परिवारीजनों और पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पिता ने फरार साथी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव नगला गलू निवासी मनोज मंगलवार को बहन की ससुराल गांव नगला समन आए थे। वहां से अपने जीजा अवनीश (32) और भांजी के साथ शाम को घर लौट रहे थे। रास्ते में अवनीश का दोस्त कुशवीर निवासी नगला खिल्ली कोतवाली देहात मिला, तो अवनीश ने दोस्त को भी ससुराल आने के लिए कहा। इस पर कुशवीर भी बाइक से ही अवनीश के साथ चल दिया। रात को खाना खाने के बाद अवनीश और कुशवीर बाइक से घर के लिए चल दिया। देररात्रि होने के बाद भी वह घर नहीं लौटे और बुधवार सुबह अवनीश का शव मिला। अवनीश के पिता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें