हरचंदपुर कलां निवासी योगेंद्र बुधवार शाम गांव निवासी दो युवकाें के साथ टेंपो से एटा आया था। देर रात दोनों युवकाें ने योगेंद्र के कपड़े और मोबाइल यह कह घर में दे दिए वो शराब पीने के बाद भाग गया है, लेकिन गुरुवार सुबह योगेंद्र का शव आरटीओ दफ्तर के समीप हाईवे के किनारे पड़ा मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। सिर में चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पिता ने दो लोगों पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
हरचंदपुर कलां निवासी चंद्रपाल सिंह का बेटा योगेंद्र (23) बुधवार शाम गांव निवासी दो युवकों के साथ टेंपो में सवार होकर एटा आया था। मृतक के चाचा बिजेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात दोनाें युवक योगेंद्र के कपड़े और मोबाइल यह कह कर घर में दे गए योगेंद्र शराब पीने के बाद नशे में धुत्त होकर कहीं भाग गया है। बिजेंद्र की माने तो योगेंद्र शराब पीता था, लेकिन इतनी भी नहीं पीता था कि वो अपना आपा खोकर कहीं भाग जाए। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिवारीजन उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। गुरुवार सुबह योगेंद्र का शव आरटीओ दफ्तर के पास हाईवे के किनारे पड़ा मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। परिवारीजनाें की माने तो योगेंद्र के सिर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। पिता ने गांव निवासी दो लोगों पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। जो युवक रात में योगेंद्र के कपड़े और मोबाइल घर दे गए थे वो दोनों युवक हरचंदपुर गांव से फरार हैं।
बुझ गया परिवार का इकलौता चिराग
मृतक योगेंद्र हरचंदपुर निवासी चंद्रपाल सिंह का पांच बेटियाें के बीच इकलौता बेटा था। दो साल पूर्व शादी हुई थी और उसकी एक मासूम बेटी भी है।
मृतक योगेंद्र के पिता ने गांव निवासी दोनो युवकों पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। अभी तक मामला दुर्घटना और हत्या के बीच लटका है।
विनोद कुमार एसएसओ कोतवाली देहात