फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी विवाद में विधवा की गोली मारकर हत्या

Tue, 16 Feb 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव नगला जार के जंगल में मंगलवार को ग्रामीणों को एक महिला का लहूलुहान शव मिला। ग्रामीणों ने शिनाख्त कर सूचना परिवारीजन और पुलिस को दी। मृतक की बहन ने देवर-देवरानी पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा।
विज्ञापन

 मृतका सरस्वती निवासी गांव रुहासी जिला फीरोजाबाद पत्नी स्व. जमुना प्रसाद की बहन सुनीता ने बताया उसके देवर जितेंद्र और देवरानी राजकुमारी ने गोली मार कर हत्या की है। एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने बताया कि मृतका सरस्वती के पति की दो साल पूर्व मौत के बाद वो अपने देवर के साथ रहने लगी थी। जबकि देवर जितेंद्र की पहले ही शादी हो चुकी थी। पुलिस का दावा है कि सरस्वती के देवर ने भाई की प्रॉपर्टी पर कब्जा जमाने के लिए पत्नी संग मिलकर हत्या की साजिश रची थी। आरोप है सोमवार शाम जितेंद्र और राजकुमारी सरस्वती को बाजार घुमाने के बहाने घर से बुला ले गए और अकेले ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी राजकुमारी को गिरफ्तार किया है जबकि जितेंद्र की तलाश जारी है। पुलिस ने मृतका की बहन सुनीता की तहरीर पर राजकुमारी और जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें