कोतवाली नगर स्थित निधौलीरोड पर धड़ल्ले से गैस से चलने वाली गाड़ियों
में गैस डाली जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार शिकायत के बाद भी गाड़ियों
में गैस भरने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार सायं करीब पांच
बजे वैन में युवक गैस किट के जरिए गैस भरवा रहा था, तभी अचानक आग लग गई।
पल भर में ही आग का गोला बनी वैन ने पास में ही खड़े ई-रिक्शा को भी चपेट
में ले लिया, इतना ही नहीं परचून की दुकान में आग लगने से सामान जल गया। आग
लगने के बाद लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना फायर पुलिस को दी गई। सूचना पर
पहुंची पुलिस ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।