फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से सरेराह लाखों के गहने लूटे

Wed, 10 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
लूटपाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ससुर के साथ बाइक पर मायके जा रही विवाहिता से शेरसिंह गढ़िया जंगल के समीप तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट की। सरेराह लाखों रुपये के गहने, रुपये छीन लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। 
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के  गांव सिमलपुरा निवासी शिवेंद्र की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। उसकी नवविवाहिता पत्नी राधा मंगलवार की दोपहर ससुर मुन्नालाल के साथ बाइक से मायके आसलपुर (अलीगंज) आ रही थी। जेखरा थाने के शेरसिंह गढ़िया जंगल के समीप बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। रूकते ही बदमाशों ने तमंचा सटाकर राधा से सोने की पांच अंगूठी, चेन, झाला, चार चूड़ी, चांदी की करधनी और सात हजार रुपये लूट लिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी भी दी। घटना की तहरीर मुन्ना लाल के जैथरा थाने में दी। हालांकि पुलिस ने तहरीर लेने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर, पीड़ित के साथ घटनास्थल का मुआयना तक करना जरुरी नहीं समझा। वहीं सरेराह लाखों रुपये के गहनों की हुई लूट से जहां पीड़ित परिवार परेशान है। वहीं घटना से इलाके के लोग भी दहशत में हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें