फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Tue, 09 May 2017 11:42 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विवाहिता की मौत की तफ्तीश करती पुल‌िस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव दौलतपुर में राधा देवी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे उनके मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना जसरथपुर के गांव नगला कलू निवासी विजयपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि एक साल पूर्व बेटी राधा देवी (22) की शादी जैथरा क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी हिरदेश के साथ की थी। ससुरालीजनों ने दहेज में ट्रैक्टर की मांग की तो विजयपाल ने दामाद हिरदेश को ट्रैक्टर खरीद कर दे दिया। ससुरालीजन ट्रैक्टर की किस्त जमा करने को लेकर राधा पर दबाव बनाते थे और मारपीट करते थे। आरोप है कि सोमवार रात ससुरालीजनों ने मिलकर बेटी की पिटाई कर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह सीओ अलीगंज परशुराम सिंह, थानाध्यक्ष संग पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पिता विजयपाल ने दामाद हिरदेश, जेठ श्यामवरन, जिठानी पप्पी, सास सरला देवी, ननद प्रेमलता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें