फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में मारा गया विश्वनाथ

Fri, 17 Mar 2017 12:40 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
विश्वनाथ के हत्यारोप‌ियों से पूछताछ करती पु‌ल‌िस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
एक किशोरी से एक तरफा प्यार का इजहार करने पर विश्वनाथ की हत्या की गई थी। प्रेमिका की शिकायत पर उसके प्रेमी ने साथियों संग मिलकर विश्वनाथ को गला दबाकर मार दिया और शव जंगल में फेंक दिया। चार दिन पूर्व बागवाला के गांव मनुपुर में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया।
सीओ सिटी एमपी सिलोनिया ने बताया कि गांव मनुपुर निवासी विश्वनाथ की हत्या में शामिल तीन आरोपी शिवम, ललित निवासी मनुपुर थाना बागवाला, विवेक उर्फ जौहरी निवासी सिमराऊ थाना जलेसर को गुरुवार सुबह पवांस नहर से पुलिस ने पकड़ लिया है। बताया कि गांव की ही एक किशोरी से शिवम का प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी लड़की को विश्वनाथ इकतरफा प्यार करता था। जिससे उसने इजहार भी किया, लेकिन किशोरी ने मना कर दिया। सीओ ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक शादी के दौरान विश्वनाथ ने किशोरी से छेड़खानी कर दबाव बनाया तो किशोरी ने अपने प्रेमी से इसकी शिकायत की थी। पुलिस का कहना है कि इसी के बाद शिवम ने विश्वनाथ की हत्या की योजना बनाई। योजना में दोस्त ललित रिश्ते में चाचा लगने वाले विवेक को साथ लिया। 12 मार्च की शाम को ललित घर से विश्वनाथ को शराब पिलाने के बहाने लेकर आया और नशे में धुत होने पर तीनों ने मिलकर उसका  गला घोंट दिया और शव जंगल में फेंक दिया। रिपोर्ट भूप सिंह ने अज्ञात लोगों पर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि शिवम इंटर का छात्र है और गुरुवार को उसका पेपर भी था। बताया कि विश्वनाथ की हत्या करने के बाद अब उसे अपनी करतूत पर अफसोस है। उसने बताया कि गुस्से में आकर उसने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें