बहन के घर जा रहे प्रेम सिंह (28) की वाहन से कुचलकर मौत हो गई। घरवालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। हालांकि हत्या की तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने दुर्घटना में मौत की रिपोर्ट दर्ज की है।
अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला डरू निवासी प्रेम सिंह पुत्र मोहन लाल बुधवार को कोर्ट में तारीख करने आए थे। उसके बाद वह बहन के घर जाने के लिए थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव धर्मपुर के लिए निकला था। देर शाम प्रेम सिंह गांव धर्मपुर के पास पहुंचा वही पर बोलेरो की चपेट में आ गया। ग्रामीण उसे जिला अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सक मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे पिता मोहन लाल सहित अन्य परिवारीजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि थाना फरिहा के गांव कांसा निवासी ससुरालीजनों ने मिलकर बेटा प्रेम सिंह की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी है। बताया कि मार्च माह में बेटी लीलावती की मौत हुई थी तब भी प्रवेश पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया गया था। मामले में पिता मोहन लाल ने तहरीर भी दी है। वहीं थानाध्यक्ष पिलुआ का कहना है कि युवक की हत्या नहीं बल्कि सड़क हादसे में जान गई है।