फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर तो ठीक, जिंदगी दांव पर क्यों?

Sat, 04 Jul 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
डग्गामार वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस अंकुश लगाने में लाचार दिख रही है।  लगातार कार्रवाई के बाद भी डग्गामार वाहन सवारियों को ओवरलोड भरकर जिंदगी  खतरे में डाल रहे हैं। डग्गामार वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह के चालान किए, साथ ही 1500 रुपये का समन शुल्क भी वसूला गया।
विज्ञापन



शहर में डग्गामार वाहनों की चांदी हो रही है। यात्रियों की जान खतरे में डालकर धड़ल्ले से सवारी भर रहे हैं। शहर के बस स्टैंड, अलीगंज तिराहा, पीपल अड्डा आदि जगहों पर डग्गामार वाहन गाड़ियों की छतों पर सवारियों को बैठाकर यात्रा करा रहे हैं, लेकिन यातायात पुलिस इनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर पा रही।  
शनिवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाया।छह वाहनों के चालान काटे, साथ ही 1500 रुपये का समन शुल्क भी वसूला। टीएसआई ब्रह्मप्रकाश यादव ने बताया कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें