फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने अज्ञात युवक को रौंदा, मौत

Thu, 07 Jul 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ओवरब्रिज पर गुरुवार को तेज गति से आ रहे ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन

गुरुवार को दिन में करीब 11.30 बजे एक युवक पैदल ही ओवरब्रिज से शहर की ओर आ रहा था। तभी वह तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक उसके सिर को कुचलता हुआ निकला। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आसपास के लोग चीखते-चिल्लाते दौड़े, तो ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग निकला। खबर लगते ही मौक पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दूसरी तरफ मोहल्ला न्यू रैवाड़ी निवासी राहुल को गुरूवार की सुबह बाइक से कहीं जा रहा था। इस दौरान किदवई नगर के पास ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। गंभीररुप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें