फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में युवक डूबा, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 09 Jun 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह से लौट रहा युवक अवधेश (25) सोमवार को तड़के जिला फीरोजाबाद के गांव नगला केवल के पास नहर में डूब गया। सूचना देने के बाद भी पुलिस द्वारा युवक को न ढूंढने पर आक्रोशित लोगों ने गांव चुरथरा चौराहे पर जाम लगाकर एटा-आगरा मार्ग अवरुद्ध कर दिया और शव को ढूंढे जाने की मांग करने लगे। जाम लगने की सूचना पर एसडीएम जलेसर, सीओ के अलावा पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंच गई। कार्रवाई का आश्वासन देकर दो घंटे बाद जाम खुलवाया। इस दौरान आक्रोशित लोगों की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। मीडिया कर्मियों के साथ अभद्रता की कई।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ के गांव नगला रूपी निवासी अवधेश पुत्र भूरी सिंह रविवार की सायं गांव के ही कालीचरन के पुत्र बंटू की बारात में शामिल होने थाना रिजोर के गांव खोंडरा में गया था। सोमवार को तड़के अवधेश बाइक से अन्य लोगों के साथ गांव आ रहा था। जिला फीरोजाबाद के थाना एका के गांव नगला केवल के पास नहर किनारे हाथ वह शौंच के लिए बैठा था तभी उसका पैर फिसल गया और वह डूब गया।

साथियों ने तत्काल इसकी जानकारी परिवारीजनों और थाना पुलिस को दी। सूचना देने के बाद भी पुलिस ने युवक की तलाश करने का प्रयास नहीं किया। इससे ग्रामीण और परिवारीजन भड़क गए और गांव चुरथरा चौराहे पर सुबह साढ़े 10 बजे जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इससे एटा-आगरा मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। गर्मी के चलते यात्री भी परेशान हुए। जाम लगने की सूचना पर अवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों की नोकझोंक हो गई। मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों से भी फोटो आदि खींचने पर अभद्रता कर दी। सूचना पर एसडीएम जलेसर संदीप गुप्ता, सीओ कल्यान सिंह के अलावा पुलिस पीएसी पहुंच गई। एसडीएम ने बताया कि फीरोजाबाद के डीएम से बात हो गई है, पुलिस नहर में युवक की तलाश कर रही है। इस आश्वासन पर ग्रामीण माने और दो घंटे बाद जाम खोला। तब जाकर यातायात सुचारू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें