फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद की लूट में प्रयोग की गई बाइकें

Sun, 25 Oct 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को ढोलना के सर्राफ से हुई लूट की वारदात के खुलासे की दिशा में पुलिस को कुछ सफलता मिली है। पुलिस ने लूट की वारदात में बदमाशों द्वारा प्रयोग की गई दो बाइकें बरामद कर ली हैं। ये बाइकें किसकी हैं पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ढोलना के सर्राफा कारोबारी हरिओम के साथ दो बाइक सवार लुटेरों ने नगदी एवं आभूषण से भरे बैग को लूट लिया। शनिवार की देर सायं यह वारदात हुई। इस वारदात के बाद ही पुलिस सक्रिय हो गई। घटना स्थल अलीगढ़ जनपद की सीमा क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण अलीगढ़ की सीमा में भी पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी।
पुलिस की सक्रियता और सुरागकसी के चलते दो बाइकें पुलिस ने अलीगढ़ जनपद की सीमा क्षेत्र से बरामद की हैं। बताया गया कि यह बाइकें लुटेरे छोड़ कर भाग गए। पुलिस बरामद हुई बाइकों को थाने ले आई है। बाइकों के आधार पर पुलिस लुटेरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

एसपी हिमांशु कुमार ने थाना प्रभारी को मामले की शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं। ढोलना के थाना प्रभारी पहलवान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दो बाइकें पल्सर अलीगढ़ क्षेत्र की सीमा से बरामद की गई है। पुलिस टीम गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। शीघ्र ही लुटेरे चिन्हित कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें