फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएसआई और रोडवेज कर्मियों में झड़प

Sun, 14 Aug 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
डग्गामार बस के संचालन का मामला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की लापरवाही के चलते रोडवेज के रंग जैसी डग्गामार बसों पर लगाम नहीं लग पा रही। शनिवार सुबह रोडवेज कर्मचारियों और पुलिस के बीच डग्गामार वाहनों को लेकर नोकझाेंक हो गई। जब टीएसआई हाईवे के किनारे अतिक्रमण कर खड़ी रोडवेज बसों का चालान करने पहुंचे तो दोबारा माहौल गर्मा गया। पुलिस और टीएसआई ने रोडवेज कर्मियों को बसें बस अड्डा परिसर में खड़ी कर सवारियां बैठाने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

दरअसल रोडवेज के रंग जैसी नकली बसों को पहचान कर कार्रवाई करना पुलिस और प्रशासन के लिए आसान नहीं है। डीएम के आदेश के बाद भी एआरटीओ, एआरएम, एसडीएम पुलिस के साथ  मिलकर अभियान चलाने को तैयार नहीं हैं। रविवार सुबह रोडवेज बसों की लंबी लाइन हाईवे के किनारे लगी थी। इसी बीच रोडवेज रंग जैसी डग्गामार बस सवारियां भर कर भाग निकली। सूचना पर जब पुलिस बल टीएसआई के संग पहुंचे तो उन्होंने हाईवे के किनारे से रोडवेज बसें हटाने को कहा। टीएसआई ने तो हाईवे के किनारे से बसें नहीं हटाने पर चलान तक की धमकी दे डाली। इसी को लेकर पुलिस और रोडवेज कर्मियों के बीच तीखी नोकझोेंक हो गई। एआरएम दीपेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें