फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर 50 हजार लूटे

Mon, 26 Sep 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूटपाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे किला रोड के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक सवार राकेश कुमार तिवारी को रोक लिया और तमंचे के बल पर पचास हजार रुपये लूटकर भाग गए। चीख-पुकार पर पब्लिक, पुलिस ने पीछा किया मगर बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग गए।पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ के गांव वीरनगर निवासी राकेश कुमार तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी ने सोमवार सुबह स्टेट बैंक से पचास हजार रुपये निकाल कर बाइक से घर लौट रहा था। अपराह्न करीब साढ़े बारह बजे किला के पास असलाहों से लैस बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और उस पर तमंचा तान दिया। इसके बाद उन्होंने राकेश से पचास हजार रुपये लूट लिए। चीख-पुकार सुनकर एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बदमाशों का पीछा किया मगर बदमाश तमंचा लहराते हुए जलेसर रोड की तरफ भाग गए। बदमाश हेलमेट पहने हुए थे।

सीसीटीवी फुटेज तलाश रही पुलिस
अवागढ़(ब्यूरो)। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद बाजार से होकर भागे थे। इस दौरान एक दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें