फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के घर से लाखों की चोरी

Mon, 27 Feb 2017 12:40 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
चोरी के बाद ब‌िखरा सामान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर की दुर्गा कॉलोनी में शनिवार रात को सपा नेता के बंद मकान से लाखों की कीमत के जेवर चोरी हो गए। सपा नेता घर में ताला लगाकर आगरा गए हुए थे। वहां कई दिनों से उनकी पत्नी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
सपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह लोधी का मकान कोर्ट से चंद कदमों की दूरी पर है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह का बंगला है। बताया गया कि देवेंद्र अपनी पत्नी चंद्रवती को इलाज के लिए 11 फरवरी को आगरा ले गए थे। उनका इलाज आगरा में चल रहा है। मकान में ताला लगा हुआ था। चोरों ने शनिवार रात को दरवाजे का कुंदा काटकर घर के कमरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर आदि चोरी कर लिए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह जब आसपास के लोगों की नजर देवेंद्र के दरवाजे पर पड़ी तोसामान बिखरा पड़ा था। लोगों ने देवेंद्र को चोरी हो जाने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है। अभी तक मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


2015 में भी हो चुकी है चोरी की वारदात
देवेंद्र लोधी के घर में 2015 में भी चोरी की वारदात हो चुकी है। उस समय भी उनका घर बंद था। उस घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई थी। अब यह फिर से लाखों रूपये की चोरी करके चोरों ने चुनौती दे दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें