फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक पूरा करने को 12वीं के छात्रों ने लूटी कार

Wed, 22 Jun 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वीमिंग पुल ने में नहाने का शौक पूरा करने के लिए सीबीएसई बोर्ड 12 वीं के चार छात्र लुटेरे बन गए। सिकंदराराऊ से एक कार बुक कराकर लाए और चालक को बांधकर थाना मलावन क्षेत्र में फेंककर कार लूटकर फरार हो गए। कार लूट की जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हुई और तीन घंटे बाद कार में लगे जीपीएस की मदद से पुलिस ने चारों को कार समेत राजा का रामपुर क्षेत्र में पकड़ लिया। 
विज्ञापन

पकड़े गए लुटेरों में दुष्यंत यादव थाना मलावन के गांव जोगपुरा, हिमांशु यादव निवासी कासौन निजामपुर थाना बागवाला, शिव यादव निवासी मिर्जापुर, थाना सकीट और कर्तव्य सिंह पुंढीर शहर के एमपी नगर का रहने वाला हैं। इन्होंने मंगलवार सुबह 11 बजे हाथरस के सिकंदराराऊ से एक कार सिढ़पुरा के लिए बुक कराई थी। कार को मनोज निवासी भुुर्रका थाना सिकंदराराऊ हाथरस चला रहा था। सिढ़पुरा पहुंचते ही चारों ने चालक के साथ मारपीट कर तमंचे के बल पर कार को अपने कब्जे में ले लिया। पूरे दिन कार को घुमाने के बाद देर शाम चालक को मलावन- सकीट रोड पर झाड़ियों में बांधकर फेंक दिया और कार लेकर भाग गए। चालक को फेंकते हुए कुछ लोगों ने देख लिया और इसकी जानकारी मलावन पुलिस को दी। लूट की सूचना पर एसएसपी अजय शंकर राय ने पुलिस को चेकिंग के आदेश दिए। शाम करीब सात बजे राजा का रामपुर पुलिस ने पहरा नहर पुल पर चारों को कार सहित पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों के पास से तीन तमंचे, बारह कारतूस, दो मोबाइल बरामद हुए। कार में लगे जीपीएस के कारण लुटेरों की सही जानकारी मिल सकी, जिसके कारण उन्हें पकड़ा जा सका। पूछताछ में इन्होंने बताया कि इनका इरादा आगरा में स्विमिंग पूल नहाने का बन रहा था लेकिन इसके लिए पैसे कम पड़ रहे थे। कार लूटने के बाद यह इसे कटवाकर बेचना चाहते थे, ताकि उससे मिले पैसों से मौज मस्ती कर सके।
अच्छे स्कूलों के छात्र है गिरफ्तार लुटेरे
एटा। एएसपी विसर्जन सिंह यादव ने बताया कि चारों ही बदमाश सीबीएसई संचालित विद्यालयों के कक्षा बारह के छात्र है। जिसमें एक बदमाश लोकमन दास इंटर कालेज व तीन बदमाश सेंट पॉल्स स्कूल में पढ़ते हैं। चारों ही अच्छे-खासे परिवार से है। एक पूर्व सैनिक का बेटा है और तीन ठेकेदार के लड़के है। जिनकी शहर में गाड़ियां भी चलती हैं।
विज्ञापन

----
दरोगा ने रुकवाई गाड़ी, तो मार दिया कट
एटा। एक दरोगा कार का पीछा करते हुए पास भी पहुुंच गया जैसे ही उसने कार को रुकवाने का प्रयास किया तभी कार चला रहे लुटेरे ने कार मोड़कर कट मारने की कोशिश की। जिससे दरोगा बाल बाल बच गया। बाद में कार एक पुलिया से जा टकराई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें