फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पिता-पुत्र सहित तीन की मौत

Tue, 05 Jul 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पिता-पुत्र और मुनीम की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आगरा रेफर कर दिया गया है। हादसे से गुस्साए लोगों ने अलीगंज रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। दोनों जगह पुलिस और एसडीएम ने समझाकर जाम खुलवा दिया। मरने वाले पिता-पुत्र ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

जैथरा थाना अंतर्गत सुमिरत निवासी लोकपाल सिंह (55) एटा में हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। 13 जुलाई को बेटी कुसुम की बरात आने के कारण सोमवार शाम लोकपाल सिंह खरीदारी करने के बाद देर रात बाइक पर सवार होकर अपने बेटे शेर सिंह (26) और मोहित (18) के साथ घर लौट रहे थे। अलीगंज रोड पर अमृतपुर के पास तीनों को अज्ञात वाहन रौंद कर भाग गया। हादसे में लोकपाल और शेरसिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहित गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने फोन पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस को चार किमी दूरी तय करने में दो घंटे लग गए। इसी से गुस्साए ग्रामीणों ने अलीगंज मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मोहित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत बता कर उसे आगरा रेफर कर दिया है। हादसे में पिता पुत्र की मौत और दूसरा बेटा मोहित गंभीर रुप से घायल होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और बेटी की शादी के जश्न की खुशियां मातम में तब्दील हो चुकीं हैं। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मोहित अस्पताल में गंभीर हालत में जिंदगी की जग लड़ रहा है। दूसरे हादसे में बड़ा जैन मंदिर निवासी साइकिल सवार सुरेश चंद्र वार्ष्णेय (55) आढ़त से अपने घर लौट रहे थे तभी  अलीगंज मार्ग पर शीतलपुर गांव के समीप मंगलवार सुबह ट्रक कुचल कर फरार हो गया। इसी से गुस्साए ग्रामीणों और व्यापारियों ने अलीगंज मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। मौके पर एसडीएम संजीव कुमार, सीओ निमेश कटियार और पीएसी बल ने पहुंच कर परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम लगाए खड़े ग्रामीणों ने जाम खोलने की इजाजत दी। सुरेश जैन मंडी स्थित सब्जी की आढ़त पर मुनीम थे। मृतक के बेटे ने अज्ञात ट्रक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एटा। ट्रिपल राइडिंग के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। अन्य सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

सकीट के गांव चपरई निवासी गुलाब जैन अपने साथी श्रवण तथा आसीन निवासी कौंची के साथ बाइक से शहर आए थे। सोमवार की  देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक अनियंत्रित होकर सकीट क्षेत्र में एक गड्ढे में जा गिरी। जिससे तीनों युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मध्यप्रदेश के गांव रघुनाथपुर निवासी बाबूलाल कुशवाह को सोमवार रात गांव चमकरी के पास कार की चपेट में आकर घायल हो गए। सोमवार रात शिकोहाबाद रोड स्थित मोहल्ला अबंतीबाई नगर के पास तेज गति से आ रही कार की चपेट में आकर साइकिल सवार रिंकू निवासी भगीपुर, कन्ही लाल निवासी दहेली थाना सिढ़पुरा कासगंज घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार रात कसबा मलावन में साइकिल से गिरकर जयदेवी पत्नी दर्शनलाल निवासी मलावन घायल हो गए। 

राजा का रामपुर। फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज निवासी अमीर खां अपनी पत्नी शाहिदा और छह वर्षीय बेटी शानू के साथ सोमवार शाम अलीगंज से कंपिल बहन के घर ईदी देने जा रहा रहा थे। पहरा मोड़ पर पहुंचते ही शाहिदा को नींद का झोका आने के चलते उसकी गोद से मासूम बच्ची फिसल कर सिर के बल सड़क पर जा गिरी और उसकी मौत हो गई। 

कासगंज। आमने-सामने हुई बाइकों की भिड़ंत से एक शिक्षक की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए।
शिक्षक मानवेंद्र प्रताप पुत्र लालाराम निवासी सहावर गेट अपने साथी शिक्षक वीरेश पुत्र चंद्र पाल निवासी मौसमपुर के साथ बाइक से गऊपुरा अपने विद्यालय में ड्यूटी पर जा रहे थे। एलाआईसी के निकट सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे मानवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वीरेश घायल हो गया। दूसरी बाइक का चालक प्रशांत पुत्र राजेद्र निवासी दुर्गा कॉलोनी भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव को भी अस्पताल भेजा गया। सूचना पर परिवारीजन अस्पताल पहुंच गए। मानवेंद्र का शव देखकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।

कासगंज। पथेरकी के निकट बाइक के अनियंत्रित होकर फिसलने से तीन लोग घायल हो गए। तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
राजकुमार पुत्र भगवंत, उनकी पत्नी सुमन, एवं माया देवी पत्नी भगवान सिंह निवासी रामपुर मारहरा एटा बाइक से कछला जा रहे थे। अचानक सामने कुत्ता आ जाने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे तीनों घायल हो गए। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें