फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग

Sat, 13 Aug 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शनिवार शाम असरौली देवीनगर में भाजपा नेता एवं पूर्व एमएलसी सुधाकर वर्मा के आवास के बाहर बाइक सवार तीन बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। फायरिंग के दौरान एक गोली भाजपा नेता के घर के दरवाजे पर लगी। 
विज्ञापन

हाईवे किनारे स्थित असरौली देवीनगर के पास पूर्व एमएलसी सुधाकर वर्मा परिवार के साथ रहते हैं। परिवारीजनों की माने तो पांच दिन पूर्व एमएलसी का भतीजा आनंद वर्मा बाइक से बच्चों को स्कूल से लेकर आ रहा था कि आगे निकलने को लेकर रास्ते में दूसरे बाइक सवारों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एमएलसी का भतीजा बैटरी की दुकान में बैठे हुए थे कि अचानक बाइक सवार नकाबपोश तीन हमलावर आए और ताबड़तोड़  फायरिंग करने लगे। एक गोली दरवाजे में लगी तो परिवारीजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मचा तो फायरिंग करने वाले आरोपी मौकेे से भाग गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार की माने तो फायरिंग करने वाले सत्ताधारी पार्टी के लोग हैं। खबर लिखे जाने तक तहरीर पुलिस को नहीं मिली थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे कैद हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें