फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के खिलाफ तहरीर पर पुलिस मौन

Mon, 21 Nov 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
गंजडुंडवारा
विज्ञापन
रिक्शा चालक मुजम्मिल की मौत के लिए उसकी बीवी ने नोटबंदी के फैसले को कसूरवार ठहराया है। उसने पीएम, आरबीआई के गवर्नर और एसबीआई के शाखा प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी है। पर, 24 घंटे बाद भी पुलिस ने तहरीर पर कोई  कार्रवाई नहीं की। हालांकि एसओ का दावा है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि 16 नवंबर की रात गंजडुंडवारा नई बस्ती के रहने वाले रिक्शा चालक मुजम्मिल की मौत हो गई थी। उसकी बीवी खुशनुमा के मुताबिक पति के बीमार होने पर वह स्टेट बैंक की शाखा से नोट बदली करने के लिए गई थी। ताकि इलाज हो सके। तमाम प्रयास के बाद भी उसके नोट नहीं बदले गए।

बाद में मोहल्ले के लोगों से उधार पैसे लेकर वह पति को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन उनकी मौत हो गई। पत्नी खुशनुमा ने पति की मौत के लिए नोट बंदी लागू करने के  फैसले को जिम्मेदार ठहराया है। उसने प्रधानमंत्री, रिजर्व बैंक के गर्वनर एवं एसबीआई के शाखा प्रबंधक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पहले तो थाने की पुलिस तहरीर मिलने से इंकार कर रही थी, लेकिन मीडिया की सुर्खियों में प्रकरण आया, तो अब गंजडुंडवारा के थाना प्रभारी डॉ केएम यादव ने यह कहा है कि शिकायत की जांच की जा रही है। जबकि खुशनुमा का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में खामोश बैठी है। बताया कि उसके चार बच्चे हैं। पति की मौत हो गई अब वह कैसे अपना और बच्चों का पेट भरेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें