फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप सेल्समैन की पिटाई कर 50 हजार लूटे

Sat, 22 Apr 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जांच करती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव कुठिला लायकपुर स्थित एक आरके फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन से मारपीट पर शुक्रवार शाम तीन बाइक सवार छह बदमाश 50 हजार की नकदी लूट ले गए। सूचना पर यूपी-100 पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। एसएसपी को सूचना देने पर सीओ सिटी, थानाप्रभारी पहुंचे और वारदात की तफ्तीश शुरू की। मामले की तहरीर फिलिंग स्टेशन संचालक ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध दे दी है। पुलिस पेट्रोल पंप का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा-सिढ़पुरा रोड स्थित गांव कुठिला लायकपुर निवासी जिनेंद्र प्रताप सिंह का आरके फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे पेट्रोल पंप परीक्षा देकर लौट रहीं छात्राएं परिवारीजनों के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाने पहुंची। अचानक तीन बाइक पर सवार छह लोग भी पेट्रोल पंप पर पहुंचे और  छात्राओं फब्तियां कसने लगे। सेल्समैन रामू निवासी अवागढ़ ने विरोध किया तो बाइकर्स ने पहले अपने वाहन में पेट्रोल डलवाने को लेकर अड़ गए। जब सेल्समैन ने पहले आए लोगों की बाइक में ही पेट्रोल डलवाने की बात कही तो आक्रोशित बाइकर्स ने सेल्समैन राजू की पिटाई कर घायल कर दिया और उसके पास रखे लगभग पचास हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद सूचना यूपी-100 को दी गई मगर पुलिस नहीं पहुंची। सूचना एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज को दी तो सीओ सिटी, थानाप्रभारी मौके पर पहुंचे। पेट्रोल पंप मालिक जिनेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सेल्समैन रामू की पिटाई कर बदमाश लगभग पचास हजार रुपये का कैश लूट ले गए। आरोप है कि रामनगर निवासी युवक पहले भी पेट्रोल पंप पर आकर मारपीट कर चुके हैं। पुलिस पेट्रोल पंप का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कहा कि पेट्रोल पंप पर पहले पेट्रोल डालवाने, छात्राओं पर छींटाकशी का विवाद में मारपीट और 50 हजार रुपये लूटने की सूचना मिली है।  तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करा कर तफ्तीश कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें