फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की गला दबाकर हत्या

Mon, 16 Jan 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पत्नी के हत्या को आत्‍महत्‍या का रूप देने की कोशिश
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित कांशीराम कालोनी में विवाहेत्तर संबंध के शक में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। चीख-पुकार पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। मामले की सूचना मायकेवालों को भी दे दी गई है। रिपोर्ट मकान मालिक ने दर्ज कराई है।     कासगंज थाना सुन्नगढ़ी के गांव नागर निवासी आबिद पुत्र राज मुहम्मद की शादी सात साल पूर्व परवीन उर्फ जूही (25) पुत्री बदलू निवासी करूआताल थाना आंवला जिला बरेली के साथ हुई थी। कुछ साल से आबिद जीटी रोड स्थित कांशीराम कालोनी में रहता था। आबिद को शक था कि जूही के किसी और युवक से संबंध है और वह चोरी-छिपे फोन पर बात करती है। रविवार रात करीब ढाई बजे इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने से आबिद ने जूही की गला दबाकर हत्या कर दी। चीख-पुकार पर पहुंचे लोगों को जूही मृतवस्था में पड़ी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आबिद को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने घटना का इकबाल कर लिया। मामले की रिपोर्ट आवास मालिक मुजम्मिल ने आरोपी आबिद के विरुद्ध दर्ज कराई है। कोतवाली देहात थानाप्रभारी ने बताया कि पति ने विवाहेत्तर संबंध के शक तथा फोन पर चोरी-छिपे किसी से बात करने को लेकर पत्नी की गला दबाकर हत्या की है।
विज्ञापन

-----
हत्या के बाद हुआ पछतावा
एटा। पुलिस थाने में मौजूद आरोपी पति का कहना था कि पत्नी से कहासुनी के बाद काफी बौखला गया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद अब उसे पछतावा हो रहा है। गुस्से में आकर इतना बड़ा कदम उठा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें