फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में रुद्रपुर के युवक की बलिया में मौत

Mon, 16 Jan 2017 10:58 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
बलिया में सब्जी लदी गाड़़ी और ट्रक में हुई टक्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर/एकौना/देवरिया। बलिया में हुए एक सड़क हादसे में परसौना गांव के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। वह रविवार की शाम पिकअप पर सब्जी लेकर रुद्रपुर लौट रहा था कि नगरा क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। उसके मौत की खबर गांव पहुंचते ही मातम छा गया। परसौना गांव के रामदुलारे यादव गाड़ी चलाते थे। वह कुछ लोगों के साथ मिलकर थोक में सब्जी बेचने का भी व्यवसाय करते थे। घरवालों के अनुसार रविवार की सुबह वह बलिया सब्जी खरीदने गए। उनके साथ दो अन्य व्यापारी भी थे।
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे सब्जी लेकर वह रुद्रपुर के लिए निकले। नगरा थाना से करीब दो किमी दूर रसड़ा रोड पर सब्जी लेकर आते वक्त उनकी गाड़ी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखचे उड़ गए। गाड़ी चला रहे रामदुलारे की मौके पर ही हो गई। उनकी मौत पर पूरा परिवार बेजार होकर रो रहा था। रामदुलारे के एक बेटी की शादी हो चुकी है।

दूसरी बेटी अंजली और एक बेटा उपेंद्र अविवाहित है। दूसरी ओर देवरिया में कार की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए। जिसमें पिता पुत्र की हालत गंभीर है। कोतवाली, सोनबरसा निवासी संजय सोमवार को पत्नी रिंकू और बेटे अनूप के साथ कहीं जा रहे थे। कार की चपेट में आने से तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे में पिता-पुत्र की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें