फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर दराती से हमला, लहूलुहान

Fri, 01 Jul 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
विज्ञापन
हमला
विज्ञापन
लकड़ी उठाने के विवाद पर सेरी गांव में महिला को एक व्यक्ति ने दराटी के वार से घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपमंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत हंबोली के सेरी गांव में शुक्रवार दोपहर 12 बजे यह वारदात हुई। महिला ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि उसके अपने घर के पास की जमीन पर लकड़ी रखी हुई है। शुक्रवार दोपहर को जब वह घास लेकर घर लौटी तो देखा कि गांव का ही एक व्यक्ति और उनका पुत्र उसकी लकड़ी उठा रहे थे।
विज्ञापन


उनका कहना था कि लकड़ी जहां रखी गई है, वह उनकी जमीन है। इस पर महिला ने कहा कि अभी उसका पति घर पर नहीं है। वह घर आएगा तो आपस में बातचीत कर लकड़ी उठा लेंगे, लेकिन उक्त आरोपी ने उसके साथ गालीगलौज और धक्का मुक्की शुरू कर दी। कथित रूप से इसके बाद विवाद बढ़ने पर उस व्यक्ति ने महिला की पीठ पर दराती से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि महिला का सिविल अस्पताल अंब में मेडिकल करवाया गया है। पुलिस ने सोमा देवी पत्नी कुलदीप कुमार निवासी सेरी की शिकायत के आधार पर धारा 324, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें