फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया

Sat, 20 May 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
मारहरा थाना क्षेत्र के नगरिया ताड़ में ससुरालीजनों ने दहेज में दो लाख रुपये नहीं मिलने पर सुनीता (28) की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया और फरार हो गए। पड़ोसी की सूचना पर पहुंचे मायकेपक्ष के लोगों और पुलिस ने शव फंदे से उतार कर पीएम के लिए भिजवाया। मृतका के पिता ने दामाद सहित तीन ससुरालीजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना रिजोर के गांव सराय जवाहरपुर निवासी गोविंद सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि बेटी सुनीता की शादी एक जून 2015 को राजेंद्र पुत्र डोरी सिंह निवासी नगरिया ताड़ थाना मारहरा के साथ की थी। शादी के एक साल बाद ही ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट कर उत्पीड़न करते थे।

शुक्रवार रात दामाद राजेंद्र ने अपने पिता और मां के साथ मिलकर सुनीता की पीट-पीट कर हत्या कर दी और शव फांसी के फंदे पर लटका कर फरार हो गए। शनिवार सुबह पड़ोसी की सूचना पर वह पुलिस के साथ नगरिया ताड़ पहुंचे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


दहेज न देेने पर विवाहिता को घर से निकाला
थाना अवागढ़ के गांव बोर्राखुर्द निवासी रानी पुत्री तेेजपाल सिंह ने अपने सुसरालीजनों पर मारपीटकर घर से निकालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि उनके पति ब्रजेश निवासी कटाई थाना हसायन हाथरस सहित पांच लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्हें पीटा और घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें