फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलामुखी की हत्या कर जला दिया था शव

Wed, 24 Feb 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह से लापता मंगलामुखी कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। उसकी हत्या करने के बाद शव को जला दिया गया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गढ़ी निवासी मंगलामुखी पुष्पेंद्र्र उर्फ तमन्ना को तीन माह पहले गढ़ी पंचगई से अगवा कर लिया गया। इस मामले में शेषपाल, मुकेश, रजनेश पुत्रगण मोहनलाल के खिलाफ प्राथमिकी 13 फरवरी को दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने 20 फरवरी को मोहनलान को गिरफ्तार कर लिया। उससे पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद उसके पुत्र शेषपाल और रजनेश को भी गिरफ्तार कर लिया। उनसे पुलिस ने पूछताछ की। इसके आधार पर मामले का खुलासा हो गया। एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुकेश ने उसे पत्नी की तरह रख लिया था, यह बात परिवारीजनों को नागवार गुजर रही थी। शेषपाल और रजनेश ने अपने मामा के पुत्र सतीश और ताऊ के पुत्र छोटू के साथ भोगपुर माता के दर्शन कराने के बहाने ले जाकर उसकी चुनरी से गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जला दिया। उन्होंने बताया कि जो आरोपी शेष रह गए हैं पुलिस उनको शीघ्र ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें