छात्रा की रेप के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। एएसपी का दावा है कि पुलिस के हाथ दरिंदे तक पहुंच चुके हैं। पुलिस शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करेगी।
थाना माधोटांडा के गांव भैरोंखुर्द निवासी कक्षा छह की 11 वर्षीय छात्रा 21 फरवरी की शाम खाना खाकर लघुशंका के लिए घर के बाहर निकली थी। इसी बीच हवसी दरिंदे ने बच्ची को दबोच लिया और रेप के बाद उसकी हत्या कर दी थी। अगले दिन बच्ची का शव उसके घर से कुछ दूरी पर खाली पड़े प्लाट में झाड़ियों के बीच मिला था। पुलिस ने इस मामले में एक गूंगे-बहरे युवक सहित कई लोगों को हिरासत में लिया था और पूछताछ की थी। एएसपी विकास कुमार वैद्य ने बताया कि पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग और पर्याप्त सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
डॉ. शैलेंद्र ने की पीड़ित परिवार आर्थिक मदद
शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र गंगवार गांव भैरोंखुर्द पहुंचे और पीड़िता के परिवार से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से वार्ता कर घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि कई राजनीतिक और गैर राजनीतिक दलों के लोग गांव आए। पीड़ित परिवार से भी मिले, लेकिन अभी तक कोई आर्थिक मदद नहीं की। डॉक्टर शैलेंद्र गंगवार ने मृतक बच्ची के पिता को 10 हजार रुपये देकर मदद की। उन्होंने स्वयं सेवी संगठनों से और भी सहायता दिलाने का भरोसा पीड़ित परिवार को दिलाया।