नगर पालिका आवास विकास कालोनी में एरिया सेल्स मैनेजर के बंद घर का ताला तोड़कर चोर लाखों की नगदी तथा जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह पड़ोसियों के जरिए गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
आवास विकास कालोनी निवासी विनोद तोमर ने बताया कि वह जिले में एक दवाई कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर तैनात है। शुक्रवार को परिवार के साथ अपने पैत्रिक गांव बागवाला गए थे और घर पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान रात्रि में चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस आए और लाखों की नगदी, जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह जब पड़ोसियों ने गेट खुला देखा तो तत्काल विनोद तोमर को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पीड़ित घर पहुंच गया, घर में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लांक भी खुला था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अलमारी में ढ़ाई लाख की नगदी, आठ नग अंगूठी, दो चैन गले की, चार चूड़ी सोने की, सात जोड़ी कुंडल, दो गले के हार, एक माला कीमत करीब पांच लाख से अधिक है। साथ ही एक लैपटांप तथा अन्य सामान चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरों की तलाश शुरू कर दी है।