फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह बाद विदेश से लाया गया शव

Sat, 07 Nov 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के बकराबाद निवासी एक व्यक्ति का शव मौत के करीब पांच माह बाद शनिवार को गांव में लाया गया। घर पर शव पहुंचने पर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के लोगों ने किसी तरह से संभालकर दाह संस्कार कराया।
विज्ञापन

बकराबाद के रहने वाले 50 वर्षीय महेंद्र सिंह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सऊदी अरब के धमान शहर में एक निर्माण कंपनी में बतौर मजदूर कार्य करने गए थे।
26 जून 2015 को ऊंचाई पर कार्य करते हुए वह नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। महेंद्र की मौत की खबर जैसे ही उनके घर के लोगों में मिली, सभी बदहवास हो गए। किसी को कुछ भी सूझ नहीं रहा था।
गांव के लोगों की मदद से परिवार के लोगों ने कंपनी के अधिकारियों से बात कर महेंद्र के शव को गांव भेजवाने का आग्रह किया। लंबी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पांच माह पांच दिन पर महेंद्र का शव शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा।
विज्ञापन

शव दरवाजे पर पहुंचते ही हर ओर चीख पुकार मच गई। पत्नी कुसमावती देवी और मां सलहंती देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। ये दोनों बार-बार बेहोश हो जा रही थीं।
किसी तरह से लोगों ने सहयोग करके दाह संस्कार कराया। शव गांव लाने में मदद के लिए महेंद्र के परिवार वालों ने सांसद महंत आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मदद की गुहार करने पर सांसद ने विदेश मंत्रालय से संपर्क साध कर शव को गांव मंगाने में काफी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें